फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों की जगह एसएससी की परीक्षा देने जा रहे दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने दोस्तों की जगह कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा देने जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान हरियाणा के जींद निवासी नवीन और साहिल के रूप में हुई है। दोनों को सेक्टर-62 स्थित आईऑन परीक्षा केंद्र से दबोच गया है। सोमवार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि एसएससी क्लर्क के पद की परीक्षा के लिए सेक्टर-62 स्थित आई ऑन डिजिटल एग्जाम सेंटर को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में कुलदीप और गौरव नाम के दो अभ्यर्थियों की जगह नवीन व साहिल परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने जांच की तो संदिग्ध लगने पर दोनों को रोक लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह दोस्तों की जगह परीक्षा देने आए थे। इसके लिए उन्होंने 50-50 हजार रुपये लिए थे। बता दें कि इससे पहले भी आईऑन परीक्षा केंद्र पर इस तरह के मामले सामने आए हैं। यहीं से हाई प्रोफाइल पेपर सॉल्वड गिरोह का भी पर्दाफाश किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेवानिवृत्त फौजी समेत दो घरों से पिस्तौल और जेवरात चोरी
कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव में सोमवार देर रात सेवानिवृत्त फौजी समेत दो घरों से चोरों ने लाइसेंसी पिस्तौल समेत लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ सर्विलांस व फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल का निरीक्षण किया है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी जितेंद्र ने बताया कि वह परिवार समेत एक कमरे में सोये थे। मंगलवार सुबह उठे तो पता चला कि कमरे की कुंडी बाहर से बंद है। शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरे कमरे की अलमारी का ताला टूटा था और सामान भी बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी पिस्तौल, जेवरात और करीब 35 हजार रुपये गायब थे। चोरों ने फौजी जितेंद्र नागर के घर पर शराब भी पी थी। जितेंद्र का कहना है कि जिस कमरे में चोरी हुई है, वहां पर शराब की खाली बोतल भी पड़ी थी। वहीं, पड़ोस में रहने वाले विनोद शर्मा के घर से भी चोरों ने एक लाख रुपये नकद और कीमती सामान चोरी कर लिया। कोतवाली प्रभारी अनिल पांडे का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें