फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मॉडर्न स्कूल नोएडा में 550 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मेजबान मॉडर्न स्कूल, नोएडा ने 84 अंक हासिल कर ओवरऑल विजेता का खिताब जीता
नोएडा (संवाद)। सेक्टर- 12 स्थित मॉडर्न स्कूल नोएडा में 10 और 11 सितंबर को आयोजित इंटर स्कूल खेल उत्सव में 35 स्कूलों के 550 से अधिक खिलाड़ियों ने तैराकी और जूडो प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, फरीदाबाद, मेरठ, मोदीनगर समेत अन्य शहरों के स्कूलों के खिलाड़ी शामिल हुए। दो दिनों तक चली प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साह और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जूडो प्रतियोगिता में मेजबान मॉडर्न स्कूल, नोएडा ने 84 अंक हासिल कर ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। गुरुकुल द स्कूल गाजियाबाद 56 अंक के साथ रनर-अप रहा। वहीं तैराकी प्रतियोगिता में मॉडर्न स्कूल, फरीदाबाद विजेता और डीएवी साहिबाबाद रनर-अप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज अवस्थी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने कहा कि हार-जीत से सीख लेते हुए आगे बढ़ने रहना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें