फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दूसरे राउंड के लिए 5413 सीटें आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली विश्वविद्यालय ने 3833 को नई सीट आवंटित कीं
विज्ञापन


-पहले राउंड के बाद 1386 अभ्यर्थियों को अपग्रेड सीटें मिलीं

-अपनी पहली सीट से संतुष्ट होकर 3436 ने फ्रीज किया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिले के लिए देर शाम दूसरी सीट आवंटन सूची जारी कर दी। इस राउंड के बाद स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले की राह कठिन हो सकती है। दूसरे सीट आवंटन के तहत कुल 5415 छात्रों को सीट आवंटित की गई है। इसमें से 3833 नई सीट आवंटित हुई हैं। जबकि 1386 अभ्यर्थियों को पहले राउंड में अपग्रेड की हुई सीट मिली है। पहली सूची में मनपसंद प्रोग्राम ना मिलने के कारण छात्रों ने अपग्रेड के विकल्प का चयन किया था।

दूसरे राउंड में सीट आवंटित होते ही छात्रों ने सीट को स्वीकार करना शुरु कर दिया। डीयू दाखिला डीन प्रो हनीत गांधी के अनुसार दूसरे राउंड में कुल 5415 आवंटन किए गए। इनमें 3833 नए आवंटन किए गए। पहले राउंड के बाद अपनी सीट से संतुष्ट होकर 3436 ने फ्रीज का विकल्प लिया। दूसरे राउंड में जिन छात्रों को सीट आवंटित की गई हैं या जिनकी अपग्रेड की गई हैं उन्हें उसे स्वीकार करना होगा। सीट को स्वीकार नहीं करने पर वह सीट रद हो जाएगी। मालूम हो कि पहले राउंड में स्नातकोत्तर प्रोग्राम की 13, 550 सीटों के लिए कुल 12, 027 आवंटन किए गए थे। इन आवंटन पर 9, 938 ने सीट को स्वीकार किया। इसमें से 7, 445 ने फीस का भुगतान कर दाखिला पक्का किया।
विज्ञापन

इस तरह से पांच हजार से अधिक सीटें ही दूसरे राउंड के लिए खाली थी। सीट अपग्रेड करने के कारण कुछ सीटें खाली हुई तो दूसरे राउंड में आवंटन किए गए। तीसरे राउंड में सीट आवंटित होगी या नहीं इसका पता दूसरी सूची की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही चल सकेगा। ऐसा माना जा रहा है कि तीसरे राउंड तक स्नातकोत्तर प्रोग्राम में बेहद कम विकल्प ही छात्रों के पास बचेंगे।
विज्ञापन


6 जुलाई तक सीट स्वीकार कर सकते हैं छात्र
दूसरे राउंड के तहत छात्रों के पास सीट को स्वीकार करने के लिए छह जुलाई शाम 4:59 मिनट का समय है। विभाग व कॉलेज आवेदन का सत्यापन ओर उसे मंजूरी दो जुलाई से आठ जुलाई शाम 4:59 मिनट तक करेंगे। फीस का भुगतान 09 जुलाई शाम 4:59 तक ऑनलाइन किया जा सकेगा। यह राउंड संपन्न होने के बाद मिड एंट्री का विकल्प मिलेगा। यह अवसर ऐसे छात्रों के लिए होगा जो आवेदन करने में असफल रहे और अब वह भाग लेने के इच्छुक हैं। इसके लिए वह शुल्क का भुगतान करके मिड एंट्री में प्रवेश कर सकते हैं। मिड एंट्री का विकल्प 11 जुलाई शाम पांच बजे से 13 जुलाई शाम पांच बजे तक मिलेगा। उसके बाद तीसरा राउंड 16 जुलाई से शुरु होगा। इसके बाद सीटें खाली रहने पर स्पॉट राउंड आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें