रमजानपुर में विशेष पुनरीक्षण में सहयोग करते लोग व कर्मचारी। संवाद
बदायूं। जिलेभर में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। रमजानपुर गांव के 16 वार्डों में से ही एक वार्ड के पुनरीक्षण में 54 वोटर डबल पाए गए हैं। इस गांव में अब पूरी निगरानी के साथ पुनरीक्षण होगा।
बीएलओ ने फर्जी वोटरों की सूची उच्चाधिकारियों को भेजी है। कादरचौक। मुस्लिम बहुल रमजानपुर गांव में 16 वार्ड हैं। यहां बीएलओ ने फार्म बांट दिए हैं। जिन्हें भरने के लिए पंचायत घर से लेकर प्रधान प्रत्याशियों के घर तक फार्म भरवाने के लिए भीड़ लग रही है। मतदान केंद्र 63 पंचायत घर के वार्ड में ही 54 ऐसे मतदाता मिले हैं, जिनमें किसी के नाम दो जगह पर हैं या फिर उनकी सूचना ही अप्राप्त है। आसपास के गांव में भी लोगों के दिल्ली व मुम्बई जैसे शहरों में मतदाता सूची में नाम हैं और गांवों में भी वोट बनवा लिए हैं।
वार्ड दर वार्ड किया जा रहा मतदाता गणना प्रपत्रों का वितरण
उसावां। एसआईआर के तहत मतदाता गणना प्रपत्रों का वितरण वार्ड दर वार्ड किया जा रहा है। बूथों पर भी बीएलओ प्रपत्रों का वितरण कर रहे हैं। सोमवार को बीएलओ पप्पू द्वारा वार्ड 11 में भाग संख्या 368, 369 और 361 में मतदाताओं के प्रपत्र भरवाए। बीएलओ पर्ची देते समय मतदाताओं को बता रहे हैं कि कैसे प्रपत्रों को भरकर जमा करना है। नगर पंचायत सभासद भी बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। बीएलओ ने बताया सभी मतदाताओं को यह फार्म भरना जरूरी है यदि फार्म भरने से चूक गए तो अगले इलेक्शन में अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। एसआईआर फार्म चार दिसंबर तक भरे जाएंगे।
सत्यापन सूची