फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक में अफीम की बात कहकर 52 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। हरियाणा से उत्तराखंड जाने वाले नेशनल हाईवे 344 पर मुलाना क्षेत्र में तीन बदमाशों ने ट्रक चालक को लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने ट्रक में अफीम की मुखबरी की बात कही।
विज्ञापन

बदमाशों ने पीड़ित को अपनी कार में बैठाकर रखा और उससे 52500 रुपये लूट लिए। पीड़ित मोहल्ला पटियान निवासी शहनवाज ने बताया कि वह ट्रक चालक है और अपने कैंटर में स्क्रैप लोड करके पटियाला जा रहा था। उसके साथ ही दोस्त शमीम भी था। वीरवार रात्रि दो बजे मुलाना के मारकंडा पुल के आगे ब्राह्मण माजरा के कट के पास एक सफेद ऑल्टो कार ने उनके ट्रक को ओवरटेक कर रुकवा लिया।
कार से दो युवक उतरे और उन्होंने ट्रक में अफीम होने की सूचना दी। इसके बाद तलाशी लेने को कहा। इसके बाद आरोपी दोनों युवक उसके ट्रक में बैठ गए और ट्रक को कार का अनुसरण करने को कहा। वह चलते गए ताे आगे जाकर उन्हें दोसड़का के पास ढाबे से आगे रोक लिया। यहां बदमाशों ने चालक शहनवाज को जबरन ऑल्टो में बैठा लिया और कहा कि सत्यापन के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


बदमाशों ने जबरन निकाले रुपये

बदमाशों ने ट्रक चालक का पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस और डेेबिट कार्ड छीन लिया। इसके साथ ही 21 हजार रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने शहनवाज के फोन से उसके दोस्त शमीम को कॉल करवाया और 500 रुपये और मंगवाए। बदमाश इतने पर भी नहीं रुके और दोसड़का से पीड़ित को साहा ले गए फिर अंबाला कैंट आकर केडी अस्पताल के पास स्थित दो एटीएम से जबरन 31 हजार रुपये निकलवाए। रुपये निकालने के बाद बदमाशों ने अपनी कार को साहा की तरफ मोड़ लिया। वहां एक सुनसान गली में शहनवाज को छोड़ दिया। जाने से पहले उन्होंने उसका पर्स, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल वापस कर दिया, लेकिन उसके 51,500 रुपये लूट लिए। शहनवाज ने बताया कि बदमाशों की कार पर पीली नंबर प्लेट थी, जिसमें एचआर 8881 लिखा था।

पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना मुलाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हाईवे के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें