चारधाम मामले पर सुनवाई 26 सितंबर तक के लिए टली
ब्यूरो
नई दिल्ली। एनजीटी ने उत्तराखंड चारधाम परियोजना मामले की सुनवाई को 26 सितंबर के लिए टाल दिया है। मामला अब फिर से प्रधान पीठ के समक्ष आ चुका है। याची की ओर से लिखित दलीलें भी ट्रिब्यूनल में दाखिल कर दी गई हैं। इस पर अब निर्णायक सुनवाई बाकी है।
जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फैसला सुरक्षित करने वाली जस्टिस जावद रहीम की अध्यक्षता वाली पीठ के पास मामला सुनवाई के लिए आया था। हालांकि, पीठ ने कहा कि वे इस मामले की सुनवाई में बड़ी पीठ की जरूरत समझते हैं। इसलिए मामले को प्रधान पीठ के पास भेजा जाता है।