फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 502 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। जिले में बृहस्पतिवार को 502 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें 14 स्वास्थ्य वर्कर्स और 9 फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल है। इसके अलावा 45 साल से अधिक आयु के 479 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं पूर्व राज्यमंत्री रहीश खान ने भी वैक्सीन लगवाई। उन्होंने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। सभी लोगों को लगवाना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं नूंह खंड के गांव रेवासन में तब्लीग जमात के एक दर्जन सदस्यों को भी टीका लगाया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी बसंत दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार तक नूंह जिले में 22413 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मेवात में अभी तक कोविड का कोई प्रकोप नहीं है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग पूरी तहर से अलर्ट है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें