फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर 501 पौधे लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा - सुषमा स्वराज देश की बेटियों के लिए प्रेरणा रही हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर बुधवार को जंगपुरा एक्सटेंशन स्थित सिल्वर ओक पार्क में 501 पौधे लगाए गए। इस आयोजन को एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी समर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सुषमा स्वराज देश की बेटियों के लिए प्रेरणा रही हैं। वे ममतामयी व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने देश की सबसे युवा महिला मंत्री बनने से लेकर विदेश मंत्री तक का सफर तय कर महिलाओं को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सुषमा स्वराज हम सबके लिए मां समान थीं। उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मां की ममता और वात्सल्य आज भी लोगों की आंखों में जीवित है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे किसी न किसी की मदद करें और एक पेड़ अवश्य लगाएं। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, विधायक सतीश उपाध्याय, शिखा राय, अनिल शर्मा, नीरज बसोया, श्याम शर्मा और उमंग बजाज सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें