फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण की जमीन पर सरकारी अस्पताल बनाने की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। एक्टिव सिटीजन टीम ने बुधवार को जेवर विधायक धीरेद्र सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। टीम के सदस्यों ने मांग की कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा निजी अस्पतालों के लिए आवंटित प्लॉट स्कीम को परिवर्तित कर इस जमीन पर सरकारी अस्पताल बनाए जाएं।
विज्ञापन

सदस्य अंजु पुंडीर ने बताया कि हाल में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निजी अस्पतालों के लिए चार प्लाट की स्कीम बिडिंग के आधार पर निकाली गई है। जिले में निजी अस्पतालों की संख्या सरकारी अस्पतालों से कई गुना ज्यादा हैं। इस कमी की वजह से समाज का एक बड़ा हिस्सा निजी अस्पतालों के भारी भरकम खर्च को करने को वहन करने की स्थिति में नहीं है। सरकारी अस्पतालों की कमी के कारण उनको मजबूरी में इलाज के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। इस मौके पर आलोक सिंह, हरेंद्र भाटी, ममता शर्मा, रमेश चंदानी, आशीष शर्मा, अनिल कसाना, सुभाकर, विनोद सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें