फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रीन बेल्ट में सीवर के पानी से सूखे 50 पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन-4 का मामला, वन विभाग ने प्राधिकरण से मांगा जवाब
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन-4 स्थिति आम्रपाली रिवरव्यू सोसाइटी के पास ग्रीन बेल्ट में कई माह से भरे हुए गंदे पानी के कारण 50 से अधिक पेड़ सूख गए हैं। आरोप है कि प्राधिकरण और स्थानीय बिल्डरों की लापरवाही से पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, वन विभाग का कहना है कि ठेकेदार के निर्माण कार्य करने के कारण नाली का पानी भरा हुआ है। प्राधिकरण को पत्र लिखकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता मनीष कुमार का आरोप है कि ग्रेनो वेस्ट की ज्यादातर सोसाइटियों के सीवर का पानी नालों में बह रहा है। रिवरव्यू सोसाइटी के पास नाली टूटने के कारण पानी ग्रीन बेल्ट में भर गया है। तीन से चार माह से लगातार गंदा पानी ग्रीन बेल्ट में जा रहा है लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। इस कारण ग्रीन बेल्ट के करीब 50 पेड़ सूख गए हैं। इनमें अमलतास, गुलमोहर आदि प्रजाति के पेड़ हैं। इसकी शिकायत प्राधिकरण और वन विभाग से की है। वहीं, वन विभाग के अफसरों का कहना है कि शिकायत पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। पेड़ों के पत्ते सूखे है। तना अभी हरा-भरा है। प्राधिकरण का ठेकेदार वहां पर नाली बनाने का काम कर रहा था। नाली बनाने के दौरान ठेकेदार ने पानी ग्रीन बेल्ट में खोल दिया था। इस संबंध में प्राधिकरण को पत्र लिखा गया है। प्राधिकरण या ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें