फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर को लिफ्ट देकर 50 हजार छीने, चलती कार से फेंका

विज्ञापन
पीड़ित ज्ञान सिंह यादव। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। परी चौक के करीब एक कंपनी के सुपरवाइजर को लिफ्ट देकर 50 हजार रुपये छीनने और चलती कार से फेंकने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित की प्लास से नाक खींची और मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित कुछ देर तक आरोपियों को तलाश करता रहा। पीड़ित ज्ञान सिंह यादव की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को मामले में ठगी और धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

मूलरूप से फिरोजाबाद निवासी ज्ञान सिंह यादव सूरजपुर स्थित बाराही मंदिर के पास किराये पर रहते हैं और नोएडा की कंपनी में सुपरवाइजर हैं। ज्ञान सिंह यादव शनिवार को किसान क्रेडिट कार्ड की किस्त जमा करने के लिए 50 हजार रुपये लेकर घर जा रहे थे। परी चौक के पास वह वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक कार चालक ने उन्हें आगरा जाने के लिए लिफ्ट दी। आरोपी चालक ने 200 रुपये किराया बताया। कार में पहले से चार लोग सवार थे। आरोप है कि कुछ देर चलने पर आरोपी बदमाशों ने बैग में गांजा होने का आरोप लगाकर उनकी तलाशी ली।
ज्ञान सिंह ने विरोध किया और कार से उतारने के लिए कहा। लेकिन आरोपी गांजा होने का आरोप लगा मारपीट करने लगे। ज्ञान सिंह ने जमकर विरोध और मुकाबला किया। इसी दौरान आरोपियों ने जेब से रुपये निकालकर डिग्गी के पास रख दिए। दो आरोपियों ने पीड़ित के हाथ पकड़े और एक ने टूलकिट से प्लास निकालकर ज्ञान सिंह की नाक दबा दी। इसके बाद आरोपी चलती कार से फेंककर भाग गए। पीड़ित ने एक कार को रुकवाकर घटना की जानकारी दी। कुछ देर ज्ञान सिंह ने कार में बैठकर पीछा किया लेकिन आरोपी फरार हो गए। इसके बाद 112 पर कॉल किया। पुलिस ने मौके पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें