फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बावरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बावरिया
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। पिछले साल लखनऊ में इंडेन गैस एजेंसी कैशियर श्याम सिंह की हत्या कर दस लाख रुपये लूटने के आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी अनूप उर्फ अन्नू बावरिया को नोएडा एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। वारदात करने वाले सुंदर बावरिया और सतवीर बावरिया को अनूप अपनी बाइक पर लेकर फरार हुआ था। आरोपी को एसटीएफ ने ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश पर टीम घुमंतू जाति के अपराधियों की तलाश में जुटी थी। 24 जून को अलवर निवासी सुंदर बावरिया को टीम ने गिरफ्तार किया था। सुंदर बावरिया से पूछताछ में टीम को अहम सुराग मिले थे। शुक्रवार रात टीम को सूचना मिली कि गुरुग्राम के जटौली गांव निवासी अनूप बावरिया (19) ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को घरबरा अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि 20 अक्तूबर 2018 को लखनऊ के विभूति खंड में बैंक ऑफ इंडिया के पास कैशियर की हत्या की योजना उसके मौसा सतवीर ने बनाई थी। सतवीर हरियाणा में उसके पड़ोस में ही रहता है। सतवीर और सुंदर बावरिया वारदात के बाद अनूप की बाइक पर सवार होकर भागे और चार बाग स्टेशन से रेल में राजस्थान पहुंचे। वहीं, जाकर उन्होंने लूटी गई रकम का बंटवारा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें