फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कारोबारी के कलेक्शन एजेंट से 50 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने दी वारदात अंजाम
विज्ञापन

कारोबारी के किसी कर्मचारी पर ही पुलिस ने लूट का शक जताया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिविल लाइंस में स्कूटी सवार बदमाशों ने शुक्रवार रात प्लास्टिक दाना कारोबारी के कलेक्शन एजेंट से 50 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय राजेश कुमार (45) पैसे इकट्ठा कर घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी रुकवाकर वारदात अंजाम दी। पीड़ित ने मालिक को खबर देने के बाद पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने कारोबारी के किसी कर्मचारी पर ही लूट का शक जताया है। राजेश के अलावा बाकी कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है, जहां वारदात हुई वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था।
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि खजूरी खास निवासी राजेश कई सालों से नेताजी सुभाष प्लेस के एक कारोबारी के पास काम करता है। कारोबारी अक्सर राजेश को भुगतान लेने के लिए भेज देता है। शुक्रवार शाम को कारोबारी ने राजेश को राणा प्रताप बाग और चांदनी चौक से भुगतान लेने के लिए भेजा था। करीब 50 लाख रुपये एक बैग में डालकर राजेश स्कूटी से खजूरी की ओर जाने लगा। रात होने से कारोबारी ने रुपये घर ले जाने के लिए कह दिया था। इस बीच जैसे ही राजेश मॉनेस्ट्री मार्केट फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो बदमाशों ने रोक लिया। एक ने राजेश को हथियार दिखाकर पैरों में रखा रुपयों का बैग लूट लिया। पीड़ित का बयान लेकर सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें