फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्ची से गलत हरकत करने वाले को 5 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची से गलत हरकत करने वाले को 5 साल की कैद
विज्ञापन

- आठ साल पहले थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में हुई थी घटना, 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। आठ साल पहले थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में साढ़े चार साल की बच्ची से 10 रुपये का नोट दिखाकर गलत हरकत करने के आरोपी दिनेश अवस्थी को अपर सत्र विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) सौरभ द्विवेदी ने पांच साल का कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता चवन पाल सिंह ने बताया कि सन 2016 में थाना क्षेत्र निवासी केले की ढकेल लगाता था। क्षेत्र में वह किराए के मकान में रहता था। घटना वाले दिन उसकी साढ़े चार वर्ष की बच्ची पास में ही खेल रही थी। आरोपी इटावा निवासी दिनेश ने बच्ची को 10 रुपये का नोट दिया और गलत इरादे से कमरे में ले गया। वह गलत हरकत कर रहा था कि बच्ची की चीख पुकार सुनकर अन्य लोग और परिवार के लोग मौके पर आ गए। दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुला तो आरोपी भाग गया और बच्ची रो रही थी। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में गलत इरादे से छेड़खानी करने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें