फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की पांच बसों को एंबुलेंस में किया तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन ने हरियाणा रोडवेज ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग नूंह को 5 एंबुलेंस बसें प्रदान कीं। इनके माध्यम से गांव व शहरों से मरीजों को लाया व ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि इन बसों में ऑक्सीजन की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। जिससे मरीजों को लाने और ले जाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। उपायुक्त ने बताया कि एक बस में 4 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर कोरोना संबधित गाइड लाइन जारी की जा रही हैं, जिनका पालन करना होगा। जिले में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए बसों को भी एंबुलेंस में बदला गया है। उन्होंने बताया कि ये बसे पूरे जिले में अलग-अलग खंडों में भेजी जाएंगी। सभी ड्राइवरों व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से कहा कि वे अपनी सुरक्षा को देखते हुए मरीजों का पूरा ध्यान रखें। बता दें कि एक दिन पहले ही प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से भी स्वास्थ्य विभाग को बस से दी गई थी। इन बसों के स्वास्थ्य विभाग के साथ जुड़ने से मरीजों को ले जाने वह लाने का दबाव प्रशासन पर कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें