फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 ने कोरोना को हराया, 5 और लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना के 5 नए मामले सामने आए। वहीं 7 मरीज ठीक भी हुए हैं। बड़ौजी में एक, रनियाला पटाकपुर में एक, कलवाड़ी में एक, घुसपैठी में एक और बाबूपुर में एक केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग की टीम गांवों में जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए सभी को सावधानियां बरतने की जरूरत है। जिले में कुल 83 मरीज हैं। 1074 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 970 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 21 लोगों की मौत हो चुकी है। 28503 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 27064 का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1439 की निगरानी जारी है। 55448 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 53567 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है और 507 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें