तावडू। कांगरका गांव में 7 माह की गर्भवती से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने लगभग ढाई महीने बाद बृहस्पतिवार देर शाम चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित महिला सरमीना ने बताया कि वह 7 माह की गर्भवती है। उनका पति चालक है, जो अक्सर घर से बाहर रहता है।
महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले अरशद, समीम, सरमिना और नूरजहां ने 16 जुलाई को उनके साथ मारपीट की थी। पीड़िता के मुताबिक इस बारे में जब उन्होंने पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी थी। दोनों पक्षों में समझौते के लिए बात चल रही थी, लेकिन आरोपियों ने समझौता करने से मना कर दिया। लगभग ढाई महीने बाद तावडू पुलिस ने 24 सितंबर देर शाम को चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।