फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामंत्री ने 5 नेताओं पर युवाओं से वसूली का लगाया आरोप

विज्ञापन
भाजपा के कासना मंडल महामंत्री धर्मवीर अधाना की आरोप लगाते हुए फुटेज। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
महामंत्री ने 5 नेताओं पर युवाओं से वसूली का लगाया आरोप
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। भाजपा कासना मंडल के नेता द्वारा पार्टी पदाधिकारी से मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। कासना मंडल के महामंत्री धर्मवीर अधाना ने 5 नेताओं पर युवाओं से वसूली का आरोप लगाते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और हाईकमान को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं जिलाध्यक्ष लगातार मामले को आपसी लेनदेन का बता रहे हैं।
19 अगस्त को भाजपा कासना मंडल के एक पदाधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि पार्टी के ही एक नेता ने 17 अगस्त को उनके और उनकी मां के साथ मारपीट की थी। मामला नौकरी लगवाने को लेकर रुपयों के विवाद का बताया जा रहा था। इस मामले को अमर उजाला ने शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अब कासना मंडल के महामंत्री धर्मवीर अधाना ने 5 नेताओं पर प्रधानमंत्री स्किल इंडिया योजना के तहत रोजगार दिलाने के नाम पर युवाओं से वसूली का आरोप लगाया है। इनमें मारपीट के आरोपी और पीड़ित नेताओं के नाम भी बताए जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय, सांसद गौतमबुद्ध नगर, विधायक जेवर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री को भेजे में महामंत्री का कहना है कि इस मामले से पार्टी की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कमेटी गठित कर मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मामला रोजगार दिलवाने का नहीं आपस में लेनदेन के विवाद का है। कुछ लोग इसे तूल देने का प्रयास कर रहे हैं।
विजय भाटी, जिलाध्यक्ष, भाजपा गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें