फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु लुटेरों से मुठभेड़, पांच बदमाशों को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा, अलीगढ़ के लिए
विज्ञापन

फोटो
मवेशी चुराने वाले पांच बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली
50 हजार रुपये, पांच तमंचे, चोरी की भैंस व ईको वाहन बरामद
एक भैंस चोरी करने बाद अन्य की तलाश में घूम रहे थे, पुलिस को लगी भनक
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात मवेशी चुराने वाले बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हुई। इस दौरान पांच बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने पांचों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से हरियाणा से चोरी ईको वाहन, भैंस, पांच तमंचे, 50 हजार रुपये, रस्सा आदि बरामद किए हैं। आरोपी एक भैंस चोरी करने के बाद और मवेशियों को चुराने के फिराक में घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस को भनक लग गई। इनकी पहचान अलीगढ़ के चंदौस निवासी महेंद्र, जुगनू, साबू, फिरोज और इस्तकार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन राजेश कुुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात रबूपुरा कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव की टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में मवेशी चुराने वाले बदमाश घूम रहे हैं। आरोपियों ने कुछ देर पहले ही क्षेत्र से एक भैंस चोरी की है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फलैदा गांव के कट के पास बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होेंने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पांचों को गोली लग गई। डीसीपी ने बताया कि कुछ दिन पहले बदमाशों ने जेवर क्षेत्र से तीन भैंसें चुराईं थीं। आरोपी शातिर हैं। इन पर गैंगस्टर, लूट, चोरी आदि के कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें