फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स के शिविर में 490 लोगों ने कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) व राष्ट्रीय नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन की ओर से रविवार को पांच सेवा बस्तियों में निशुल्क स्वास्थ्य और जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 490 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन


जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों की ओर से मलकपुर, घरबरा, सूरजपुर, श्रम विहार पार्क आदि पांच स्थानों पर शिविर का आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना हैं। सीएमएस डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने रोगियों के प्रति संवेदनशील व मधुर व्यवहार के महत्व और सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। एमएस डॉ. ब्रजमोहन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन व उनके योगदानों पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. कुलदीप गुप्ता, डॉ. ज्योति, डॉ. मोहित माथुर, डॉ. पीहू सेठी, डॉ. रुचि, डॉ. भुवन, डॉ. संतोष, डॉ. बृजेंद्र, डॉ. सचिन यादव आदि ने लोगों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें