फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिकायतें आईं 48, निस्तारण महज पांच का ही हो पाया

Sun, 21 Sep 2025 12:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। हालांकि, जिले में यह दिवस अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ता जा रहा है। न्याय की आस में आने वाले फरियादियों की मौके पर कुछ ही शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को सीडीओ अभिषेक कुमार व एसपी संकल्प शर्मा सहित अन्य अधिकारी सदर तहसील के सभागार में फरियादियों की शिकायत सुनने के लिए पहुंचे। इस दौरान कुल 48 शिकायती पत्र पंजीकृत हुए, जिनमें से महज पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इनमें राजस्व विभाग की 17, पुलिस की 12, विकास की पांच, आपूर्ति और कृषि विभाग की चार-चार, नगर निकाय और विद्युत की तीन-तीन शिकायतें शामिल रहीं।
सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस मनीषा, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, प्रभारी तहसीलदार सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें