ग्रेटर नोएडा। जिले में अब तक 42,776 लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। प्रदेश में कोरोना को मात देने वालों में जिला 5वें स्थान पर है। हालांकि यहां अन्य जिलों की तुलना में ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जहां 1,288 नए मरीज मिले वहीं 12 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। 1105 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 6 संक्रमितों की मौत जिम्स, चार की शारदा, एक की मेट्रो और एक की फोर्टिस अस्पताल में हुई है। नए मरीजों में अधिकतर होम आइसोलेशन में हैं। बेड की कमी के चलते मरीज अस्पतालों में भर्ती नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पहले उन मरीजों को भर्ती किया जा रहा है जिनका ऑक्सीजन स्तर कम है। जिले में अब तक कोरोना के 51,767 मरीज मिल चुके हैं। उनमें से 42,776 स्वस्थ हो चुकी है। 296 लोगों की मौत भी महामारी से हुई है। वर्तमान में 8695 सक्रिय मरीज हैं।
अन्य जिलों में स्वस्थ मरीजों की संख्या
लखनऊ : 193594
प्रयागराज : 65803
कानपुर नगर : 65347
वाराणसी : 63508