फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काट खाने को दौड़ा कुता, बाइक सवार एम्स में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
काटने को दौड़ा कुत्ता, बाइक सवार गिरकर घायल, एम्स में भर्ती
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्ते आदमखोर होते जा रहे हैं। पॉश कॉलोनियों में कुत्तों ने सबसे ज्यादा खौफ पैदा किया हुआ है। कुत्ते रोजाना औसतन 50 लोगों को काट खा रहे हैं। शुक्रवार को भी कुत्तों के उत्पात की वजह से डीएलएफ क्षेत्र में एक व्यक्ति चलती बाइक से गिर बुरी तरह घायल हो गया। उसे गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल से रेफर कर दिल्ली के एम्स अस्पताल भेजा गया है। लावारिस कुत्तों के काट खाने का ऐसा डर बना हुआ है कि लोग घरों से निकलते समय दो बार सोचते हैं। लगातार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन उन्हें पकड़ने में सुस्ती बरत रहा है। लोगों का कहना है कि कुत्ते इस कदर हिंसक हो रहे हैं कि घर से बाहर निकलता देख काटने को दौड़ पड़ते हैं।

इन क्षेत्रों में सबसे अधिक परेशानी
डीएलएफ, सुशांत लोक, साउथ सिटी, सेक्टर-5, राजेंद्रा पार्क, सेक्टर-14, 17, 45, 51, 52, 55, ज्योति पार्क, सिविल लाइन आदि।

सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं
अकेले सिविल लाइन स्थित नागरिक अस्पताल में कुत्ते के काट खाने पर रोजाना औसतन 25-30 मरीज एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं, लेकिन बीते एक सप्ताह से अस्पताल में वैक्सीन खत्म है। मरीजों को ये बाहर से खरीद कर लानी पड़ रही है या उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दियों में ज्यादा काटते हैं कुत्ते
विशेषज्ञों की मानें तो सर्दियों में कुत्तों के प्रज्जन का समय होता है। गर्भधारण करने के बाद कुत्ते स्वयं को मनुष्य से असुरक्षित समझते हैं। इसलिए वे किसी को भी अपने पास आता देख काटने दौड़ते हैं।
-----
एंटी रेबीज के लिए मांग भेजी हुई है। जल्द वैक्सीन अस्पताल में उपलब्ध करवा दी जाएगी।
-डॉ. वीके थापर, वरिष्ठ चिकित्सक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें