फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों ने बनाई आंदोलन की रूपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: उद्यमियों ने बनाई आंदोलन की रूपरेखा
विज्ञापन

4 अक्तूबर को होगा प्राधिकरण का घेराव, जनसंपर्क अभियान शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। प्राधिकरण के खिलाफ लामबंद उद्यमियों ने 4 अक्तूबर को होने वाले आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए शनिवार को सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन में बैठक की। शहर में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत बैठक के बाद की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा कि जब तक नोएडा फ्री होल्ड नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शहर के सभी उद्यमी, सामाजिक, धार्मिक संगठन इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए जुट गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में चलाए गए जनसंपर्क अभियान के तहत एनईए पदाधिकारियों ने चार अक्तूबर को होने वाले प्राधिकरण कार्यालय के घेराव में शामिल होने के लिए कहा। इस मौके पर महासचिव वीके सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, हरीश जोनेजा, धर्मवीर शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, कमल कुमार, विनित कत्याल, पियूष मंगला, शरद चंद्र जैन, नीरू शर्मा, प्रदीप मेहता सहित कई उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें