फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 4128 अभ्यर्थी देंगे एसीएस और आरएफओ की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक वन संरक्षक (एसीएस) और क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) की परीक्षा रविवार को जिले में 10 केंद्रों पर होगी। सकुशल परीक्षा कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। डेढ़ घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए है। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले ही प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुल 4128 अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए पांच राजकीय और पांच एडेड विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। दो केंद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में हैं। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज मुड़िलाडीह और रामगढ़ केंद्र हैं। इन्हें ए श्रेणी में रखा गया है। वहीं बी श्रेणी में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, शहजादा साहब इंटर कॉलेज रामगढ़, चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज और गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। तीन केंद्रों पर 380 परीक्षार्थी हैं, जबकि अन्य सात केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या 384 रखी गई है।
डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित सहायक कर्मचारी और आंतरिक निरीक्षक तैनात होंगे। परीक्षा के लिए 400 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। उनसे यह प्रमाण पत्र भी लिया गया है कि जिस केंद्र पर उनकी ड्यूटी है, वहां उनके परिवार या कोई रिश्तेदार परीक्षार्थी नहीं है। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में डेढ़ घंटे पहले ही अभ्यर्थियों को केंद्र पर उपस्थित होना होगा। बायोमेट्रिक मिलान, आइरिश स्कैन और गहन तलाशी के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें