फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तालिबान के लिए बोलने पर मेरे दादा के खिलाफ कर दी थी रिपोर्ट- सांसद बर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हमारे दादा ने तालिबान के लिए कुछ अल्फाज कहे थे तो भाजपा सरकार ने रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जब मेरे दादा ने कुछ कह दिया था तो रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन अब वही लोग तालिबान के विदेश मंत्री का स्वागत कर रहे हैं। यह बात संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कही है।शनिवार को अपने दीपा सराय स्थित आवास पर सांसद ने मीडिया से बातचीत की। सांसद ने कहा कि हम तालिबान के विदेश मंत्री का अपने देश में स्वागत करते हैं। अफगानिस्तान से भारत के रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं, लेकिन अफगानिस्तान से जुड़े किसी मुद्दे पर जब हमारे दादा मरहूम पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के कुछ कह दिया था तो भाजपा सरकार को बुरा लगा था। और रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। अब सवाल मेरा है कि जिन लोगों को मेरे दादा के अल्फाज बुरे लगे थे वही अब स्वागत करने में लगे हैं। मालूम हो अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी भारत दौरे पर हैं और शनिवार को देवबंद मदरसे में पहुंचे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें