ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 4 जून से तीन दिवसीय जिला स्तरीय सब-जूनियर बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसके पहले दिन जिलेभर से करीब 400 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। खिलाड़ियों को सुबह 8:30 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी। जन्मतिथि के आधार पर ही खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, कबड्डी, जूडो, नेटबॉल और कुश्ती आदि स्पर्धाओं में मुकाबले होंगे। बृहस्पतिवार को बास्केटबॉल व कबड्डी में मुकाबले होंगे। इसमें गौतमबुद्ध नगर से बालक व बालिका वर्ग में करीब 400 खिलाड़ियों के पंजीकरण विभाग के पास आए हैं।