तीन माह से औद्योगिक विभाग के 400 क्रियाशील प्रमाणपत्र अटके
समीक्षा के बाद 60 औद्योगिक कंपनियों के प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया तेज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण में छह माह से 400 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को क्रियाशील प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पाए हैं। बुधवार को प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने समीक्षा बैठक अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द प्रमाणपत्र जारी किए जाएं। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि 60 प्रमाणपत्रों को इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से औद्योगिक भूखंड का आवंटन करने के बाद उद्यमियों को कंपनी का निर्माण करके उसका संचालन किया जाता है। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से 26 सूत्रीय मानक तैयार किए गए हैं। यदि उनका पालन कर लिया जाता है तो क्रियाशील प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं।
-
ऑनलाइन व्यवस्था ठप होने से बैरंग लौटे लोग
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण में ऑनलाइन सिस्टम ठप होने के बाद बृहस्पतिवार को भी आवेदन आधे से ज्यादा बिना काम कराए लौट गए, हालांकि अधिकारियों का दावा है कि जो काम ऑफलाइन हो सकते हैं उनको कराना शुरू कर दिया है। प्राधिकरण में सभी सुविधाएं ऑनलाइन दी जा रही है। अब संबंधित कंपनी का करार समाप्त हो गया है, इसलिए ऑनलाइन व्यवस्था ठप पड़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्था को जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। ब्यूरो