फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गोतस्करों के चंगुल से पुलिस ने चार गोवंश को मुक्त कराया

Fri, 23 Aug 2019 09:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के गांव धुलावट में सीआईए ने दो गोतस्करों के चंगुल से चार गोवंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ गोसंरक्षण एंव गोसंवर्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीआईए टीम नूंह के प्रभारी उप सहायक निरीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम गोटॉस्क टीम तावडू-सोहना रोड पर गांव घुसपेठी मोड़ के पास थी।

उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अरसद उर्फ बहरा निवासी गांव पचगांव थाना तावडू और कासिम निवासी गांव फिरोजपुर नमक थाना नूंह गोकशी का काम करते हैं। आरोपी गांव धुलावट पहाड़ के पास कुछ गोवंश को एक गाड़ी में भरकर हत्या के लिए सीमा के साथ लगते अलवर जिला लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन


टीम ने सूचना मिलने के बाद मौके पर दबिश दी तो आरोपी पुलिस को देखकर गाड़ी को छोड़कर भागने लगे। उप सहायक निरीक्षक के मुताबिक आरोपी कासिम खेत में लगे कंटीले तारों में फंस गया, जिसे टीम ने दबोच लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। जांच करने पर गाड़ी में तीन गाये व एक बछड़ा रस्सियों से बंधे मिले, जिन्हें पुलिस ने मुक्त करा गोशाला भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें