फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने आईपीएल पर सट्टा लगवाने वाले चार बुकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख रुपये, दो वाहन, सात मोबाइल और डायरी बरामद की है।
डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना प्रभारी वरुण पंवार की टीम ने मेट्रो स्टेशन के पास से क्लियो काउंटी सोसाइटी निवासी रवि उर्फ बबलू को आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाते गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके कई साथी मैच पर सट्टा लगाते हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कोंडली अशोक नगर के फियाजुद्दीन उर्फ गोलू, फिरोज मलिक, खोड़ा कालोनी निवासी आशीष उर्फ सोनू को उनके घर से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके दिल्ली के कई और साथी आईपीएल में सट्टा लगाने का काम करते हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह के तार अन्य शहरों से भी जुड़े हैं और यह हर मैच पर लाखों रुपये का सट्टा लगवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वाहन चोर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने तीन वाहन चोरों को कुलेसरा पुस्ता के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई हैं। आरोपियों की पहचान हापुड़ निवासी उपेंद्र, बुलंदशहर निवासी गौरव व फरीदाबाद निवासी विनीत के रूप में हुई है। आरोपी कुलेसरा गांव में किराये पर रहकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें