फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साढ़े तीन साल में 353 इनामी अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- हत्या, लूट, दुष्कर्म और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में वांछित थे आरोपी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनवरी 2023 से 14 सितंबर 2026 तक 353 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हत्या, लूट, दुष्कर्म, गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य गंभीर मामलों में वांछित आरोपी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों पर गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग मामलों में इनाम घोषित था।
पुलिस ने इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना तंत्र मजबूत करने के साथ तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लिया। इसके आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार 353 आरोपियों में एक लाख रुपये के इनाम वाले दो, 50 हजार के पांच, 25 हजार के 169, 20 हजार के 20, 15 हजार के 54, 10 हजार के 80, पांच हजार के 21 और 2,500 रुपये के इनाम वाले दो आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी से लंबे समय से लंबित कई मामलों के निस्तारण में मदद मिली है। साथ ही वांछित आरोपियों पर कार्रवाई से अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में भी मदद मिली है। पुलिस ने बताया कि वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें