रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादगढ़ी में दो लोगों पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। 12 अगस्त की रात हुए विवाद में हीरी सिंह और मनीष गोली लगने से घायल हुए थे। मामले में 12 लोगों को नामजद किया गया था।पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह तिरथली-फलैदा कट पर चेकिंग के दौरान प्रिंस दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह जंगल की ओर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। इससे पहले अक्षय उर्फ अक्की, कुश, दीपक, बंटी उर्फ मलिंगा और बबलू को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसीपी जेवर राजीव सिसोदिया ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।