फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुंबई, उदयपुर और ग्रेनो के 35 कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री लव-कुश धार्मिक रामलीला कमेटी ने किया भूमि-पूजन, 20 सितंबर से होगी शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। रेलवे रोड स्थित श्री अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में श्री लव-कुश धार्मिक रामलीला कमेटी ने बुधवार को भूमि पूजन किया। कमेटी के अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि इस बार रामलीला हाईटेक होगी। मंचन में मुंबई, उदयपुर और ग्रेटर नोएडा के कलाकार शामिल रहेंगे। 35 कलाकारों की टीम होगी। 10 महिला कलाकार शामिल रहेंगे। लीला का मंचन 20 सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन

रामलीला परिसर 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा। अस्थायी पुलिस चौकी और करीब चार हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इस बार 120 फीट लंबा स्टेज होगा। अनुभवी कलाकार लीला मंचन करेंगे। राम लीला के परिसर में झूले व स्टॉल लगाए जाएंगे। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद चेयरमेन गीता पंडित, समाजसेवी एच के शर्मा, केशव गोयल, अंकित अग्रवाल, राजीव गर्ग, पुनीत गर्ग, वेदन शर्मा, डॉक्टर दीपक आदि कमेटी के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें