ग्रेटर नोएडा। एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बुधवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समूह निदेशक प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार ने कहा, भविष्य उन लोगों का है जो जिज्ञासु, लचीले और जोखिम लेने से नहीं डरते हैं। आगे का रास्ता चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन यह अनंत संभावनाओं से भी भरा है। यहां प्राप्त शिक्षा न केवल आपके करियर को आकार देगी बल्कि आपको समाज पर सार्थक प्रभाव डालने के लिए सशक्त भी बनाएगी। एचआईएमटी समूह के अध्यक्ष एचएस बंसल ने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि जहां योग्यता आपको सक्षम बनाती है, वहीं चरित्र आपको विश्वसनीय बनाता है। इस मौके पर कीर्ति मिश्रा नारंग, मेजर मोहम्मद अली शाह, सोनू शर्मा, डॉ. विक्रांत चौधरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो