फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 33 शोहदों को पकड़ा, चार बाइक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली की एंटी रोमियो टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के स्कूल कॉलेजों के आसपास अनावश्यक घूम रहे 33 मनचलों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद टीम उन्हें ले आई। 25 नाबालिगों को परिजनों को बुलाकर बंधपत्र भरवाया और उसके बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया। आठ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही कागजात नहीं दिखाने पर चार बाइकों को सीज कर दिया। कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि जागरूकता अभियान के दौरान टीम ने घोसी नगर के मझवारा मोड़, मझवारा मार्ग, नदवासराय, बनगांवा, अमिला स्थित कई स्कूल कॉलेजों के आसपास चेकिंग के दौरान मनचलों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

एंटी रोमियो की टीम ने बाइक सवार 20 मनचलों को पकड़ा, एक बाइक सीज की : कोपागंज। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत एंटी रोमियो की टीम ने शुक्रवार सुबह ही स्कूल और कॉलेजों के आसपास निगरानी की।
वहां अनावश्यक बाइक से चक्कर काट रहे 20 मनचलों को हिरासत में लिया गया। एक बाइक भी सीज की गई। थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने पर आसपास मनचलों की संख्या बढ़ जाती है, इससे छात्राएं असुरक्षित महसूस करती हैं।
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 बाइकों पर सवार 20 मनचलों को हिरासत में लेकर थाने आई। इनमें से 13 नाबालिग मिले। इनसे बंधपत्र भरवाकर छोड़ दिया गया। सात युवकों का चालान कर न्यायालय भेजा गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। मनचलों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें