फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापन का मसौदा ड्राफ्ट तैयार आज से शुरू होगी जन सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट : विस्थापन का मसौदा
विज्ञापन

तैयार, आज से गांव-गांव जनसुनवाई
- अधिकारी प्रभावित लोगों से लेंगे आपत्तियां और सुझाव
जेवर। प्रस्तावित नोएडा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण में विस्थापित किए जाने वाले गांवों के लोगों के लिए प्रशासन ने विस्थापन का मसौदा तैयार कर लिया है। अब प्रशासन के अधिकारी गांव-गांव जाकर 26 से 29 दिसंबर तक खुली बैठक कर सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण के लिए छह गांवों दयान्तपुर, रोही, पारौही, किशोरपुर और बनवारीवास की कुल 1239.14 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इस क्षेत्र के प्रभावित कुटुंबों की गणना का कार्य दो दिसंबर को पूरा हो गया था। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक, विस्थापित होने वाले गांव दयान्तपुर के नगला खेड़ा, नगला जहानु, नगला शरीफ खां, किशोरपुर के 59 परिवारों, रोही व इसके मजरों नगला फूल खां व नगला गनेशी का विस्थापन किया जाना है। प्रभारी अधिकारी उपजिलाधिकरी जेवर प्रसून द्विवेदी की अध्यक्षता में स्थलीय सर्वेक्षण के आधार पर पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इस पर 26 दिसंबर को 10 बजे से किशोरपुर और दो बजे से रन्हेरा में, 27 दिसंबर को पारौही व बनवारीवास, 28 दिसंबर को रोही और 29 दिसंबर को दयान्तपुर गांव में लोकसुनवाई कर आपत्ति और सुझाव लिए जाएंगे। इसके लिए एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी अभय कुमार सिंह, विस्थापन के प्रभारी अधिकारी एसडीएम जेवर प्रसून कुमार द्विवेदी, तहसीलदार जेवर विजय शंकर मिश्रा के अलावा प्राधिकरण व तहसील की टीम मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें