कैब में बैठाकर लूटने वाला 1 गिरफ्तार
गुरुग्राम। कैब में बैठाकर सवारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के एक बदमाश को अपराध शाखा सेक्टर-10 ने राजीव चौक से काबू किया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार शाम को अपराध शाखा सेक्टर-10 को सूचना मिली थी कि कैब में बैठाकर सवारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह का एक बदमाश राजीव चौक पर मौजूद है। टीम ने उसे वहीं धरदबोचा। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के छाता (मथुरा) निवासी भगीरथ के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 28 नवंबर को सिविल लाइन क्षेत्र में एक वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों के गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों सहित वारदात में प्रयुक्त की जाने वाली गाड़ी के बारे में पता किया जाना है।