फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आया बाइक सवार, मौत
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के गांव कोटा में कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात आरोपी कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित प्रीतम निवासी गांव मोहम्मदपुर अहीर, थाना तावडू ने बताया कि 24 दिसंबर की सुबह करीब 9:30 बजे किसी काम से दोनों भाई अलग-अलग बाइक पर जा रहे थे। पीड़ित के मुताबिक दौलतराम उसके आगे चल रहा था। जब वे गांव कोटा पहाड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने दौलत राम की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दौलतराम गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे रॉकलेण्ड अस्पताल मानेसर में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर घटनास्थल पर मिली कार की नंबर प्लेट के आधार पर आरोपी चालक व कार की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें