फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से रोशन होंगे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के मेट्रो स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से रोशन होंगे नोएडा मेट्रो के स्टेशन
विज्ञापन

- स्टेशनों पर लगेंगे सोलर पैनल, 10 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा तक के मेट्रो स्टेशन सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। स्टेशनों पर सोलर पैनल लगाने के लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) ने एक कंपनी के साथ करार किया है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर की छतों, पार्किंग क्षेत्र तथा डिपो की दीवारों पर लगाए जाने वाले सोलर पैनलों से 10 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इसका प्रयोग स्टेशन, डिपो और पार्किंग क्षेत्र में किया जाएगा।
एनएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए निविदा के माध्यम से कंपनी का चयन कर लिया गया है। सोलर पैनल लगाने का काम सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड करेगी। अधिकारियों का कहना है कि यहां प्रति यूनिट दर 3.25 रुपये होगी, जो इस क्षेत्र में किसी भी मेट्रो रेल संस्था के लिए न्यूनतम है। इस संबंध में एनएमआरसी तथा उक्त कंपनी के बीच पावर पर्चेज एग्रीमेंट पर साइन किया गया। इस मौके पर एनएमआरसी की ओर से महाप्रबंधक (तकनीकी) मनोज वाजपेयी ने साइन किया। वहीं साक्ष्य पर एनएमआरसी की कंपनी सचिव निशा वधावन तथा डीएमआरसी के अपर महाप्रबंधक वीके मान ने साइन किया। दूसरे पक्ष की ओर से डिप्टी जनरल मैनेजर सुमित सूद ने साइन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी 21 मेट्रो स्टेशनों पर सोलर पैनल के माध्यम से रोशनी के लिए मदद ली जाएगी। इसके लिए बिजली संबंधी कुछ अन्य आवश्यकताओं की भी पूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें