फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात पुलिस ने गठित किया सोशल मीडिया निगरानी गु्रप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात पुलिस ने गठित किया सोशल मीडिया निगरानी ग्रुप
विज्ञापन

- असामाजिक तत्वों द्वारा सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को करेंगे नाकाम
यूनुस अलवी
मेवात। सोशल मीडिया पर झूठे व भ्रामक संदेशों का आदान-प्रदान करने वाले लोगों की अब खेर नहीं है। मेवात पुलिस कप्तान ने इसकी निगरानी के लिए सोशल मीडिया निगरानी ग्रुप बनाया है। इसके लिए अलग से सुरक्षा शाखा इंचार्ज सेल गठित किया है।
जिला पुलिस प्रवक्ता नूंह ने बताया कि जिला नूंह की सीमा के अंदर प्रयोग होने वाले सभी फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि सोशल साइटों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने अलग से एक स्टाफ की नियुक्ति की है जो सुरक्षा शाखा इंचार्ज के अधीन लगातार सोशल साइटों पर निगरानी कर रहा है। यह इसलिए किया जा रहा है क्योंकि कुछ असामाजिक तत्व भ्रामक संदेश फैलाकर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। जो भी व्यक्ति इस प्रकार के कार्य में संलिप्त पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस विभाग ने इस मुहिम में जिला पुलिस का सहयोग मांगा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास भ्रामक संदेश फैलानेवाले से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो वे इंचार्ज सुरक्षा शाखा के मोबाइल नं- 8930230628 पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले करीब दो साल से मेवात में एक दूसरे के धर्म और उसके संस्थापकों के खिलाफ कुछ शरारती तत्व आपत्तिजनक पोस्ट डालते पकडे़ गए हैं। मेवात में अब तक करीब एक दर्जन ऐसे मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें