फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग की (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय) की टीम दो दिवसीय दौरे पर पुहंची नूंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नीति आयोग की टीम नूंह के दो दिवसीय दौरे पर
विज्ञापन

नूंह। नीति आयोग द्वारा निर्धारित की गई स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम संयुक्त सचिव वंदना गुरनानी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नूंह प्रशासन द्वारा जनवरी में अब तक नूंह के विकास के लिए किए गए प्रयासों और योजनाओं की समीक्षा करने पहुंची। टीम में एस.के. सिकदर, डा. आरती गर्ग, एडवाइजर हिमांशु भूषण, डा. प्रगति सिंह, डा. विशाल कटारिया, मंडार रणदीव, ज्योति सिंह, डा. प्रणव भूषण शामिल रहे। नीति आयोग ने देश में 115 जिलों को अति पिछड़ा घोषित किया था। इसका आकलन शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसपोर्ट, क्षेत्रों के परस्पर जुड़ाव तथा ढांचागत सेवाओं के आधार पर किया गया था। संयुक्त सचिव वंदना ने कहा कि हमारा उद्देश्य मेवात को जल्द से जल्द जिला प्रशासन व जिलावासियों की सहायता से समाज की मुख्यधारा में लाकर देश के अग्रणी जिलों में शुमार करवाना है। हमारा लक्ष्य जिला प्रशासन के साथ मिलकर मेवात के विकास का रोडमैप तैयार करना है। उन्होंने बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसपोर्ट, ढांचागत व्यवस्था और सभी संबंधित विभागों के कार्यों और प्रयासों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संयुक्त सचिव ने निर्देश दिए कि हर स्कूल में दो अध्यापकों को बच्चों के स्वास्थ्य सुधारने में पारंगत किया जाए जिससे बच्चों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहें और उनका स्वास्थ्य ठीक रहे। सभी संबंधित विभाग अपने लाभार्थियों को मोबाइल फोन से कनेक्ट करें ताकि उन्हें समय-समय पर योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती रहे। जल्द से जल्द स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराएं। नीति आयोग की टीम ने सालाहेड़ी, मांडीखेड़ा, मेडिकल कॉलेज नल्हड़ का दौरा भी किया और लोगों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उपायुक्त अशोक शर्मा ने समीक्षा करने आई टीम को आश्वस्त किया कि नीति आयोग के मानकों व निर्देशानुसार सभी विकासात्मक योजनाओं को निश्चित समय में अमलीजामा पहनाया जाएगा। सभी अधिकारी पूरी लगन और तालमेल से मेवात की दशा और दिशा बदलने का प्रयास कर रहे है। उपायुक्त ने बताया कि जनवरी से अब तक चारों क्षेत्रों में काफी सुधार हुआ है। बताया गया कि शिक्षा में स्टार टीचर और स्टार स्टूडेंट बनाए हैं। स्टार टीचर तीन से चार स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, जिनके काफी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी प्रकार बड़ी कक्षा के स्टार स्टूडेंट छोटी कक्षा के कमजोर बच्चों की पढ़ाई में मदद कर रहे हैं। स्कूल ड्रॉप आउट की समस्या के निदान के लिए बालिका शिक्षा वाहिनी शुरू की है, जिसके तहत लड़कियों को स्कूल आने-जाने की निशुल्क सुविधा दी गई है। इसके अलावा पहाड़े सीखो प्रतियोगिता मेवात में काफी लोकप्रिय हो रही है जिससे बच्चों में पढ़ऩे की रुचि बढ़ती है। जिले में 20 कौशल विकास केंद्र चलाए जा रहें है, जिनमें 6 महीने बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाता हैै। रोजगार की भी गारंटी है तथा स्वयं का बिजनेस करने वालों के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना से लोन दिलवाया जाता है। इस मौके पर एसडीएम नूंह डा. मनोज कुमार, नगराधीश प्रदीप अहलावत, एसडीओ कृषि विभाग डा. अजीत सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें