फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर 31 बाइकर्स रोके गए, पुलिस ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। रविवार सुबह करीब छह बजे यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर पुलिस ने रेसिंग के लिए पहुंचे 31 बाइकर्स को रोककर वापस लौटा दिया। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों से आए इन बाइकर्स ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रेसिंग की इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन

महंगी सुपरबाइक और तेज रफ्तार से हादसे का खतरा बढ़ने की शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। कई बाइकर्स के वाहन कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस न मिलने पर चालान भी किए गए। ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि एक्सप्रेसवे को रेस ट्रैक न समझें, क्योंकि तेज रफ्तार न केवल बाइकर्स बल्कि अन्य यात्रियों की जान के लिए भी खतरा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें