महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा परिसर में शनिवार को मेगा जॉब फेयर-2026 का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित फेयर में 22 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा परिसर में शनिवार को मेगा जॉब फेयर-2026 का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित फेयर में 22 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार और विभिन्न चरणों में मूल्यांकन किया, जिसमें कुल 308 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन
फेयर में अकादमी गुरु, अप्टो मैनेजमेंट सर्विसेज, ब्रिजिंग गैप्स, साइफ्यूचर इंडिया, डाटासॉफ्ट कंप्यूटर सर्विसेज, फिनवाची कैपिटल, इंडिया मार्ट, लर्निंगशाला, मायत्रिग ग्लोबल, मेडिएंड, मेरिटशॉट, मिल्क360, नेटिव मिल्क, निरवास हेल्थकेयर, प्रेग्रेड सहित कई कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम कुलपति डॉ. भानु प्रताप सिंह के मार्गदर्शन और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की प्रमुख डॉ. तृप्ति अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना और बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है। इस मौके पर प्लेसमेंट टीम से विजय विश्वास, आराध्या, अमित सिंह, रवि और कुमकुम मौजूद रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सफल आयोजन पर पूरी टीम को बधाई दी।