फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले की खो-खो टीम में 30 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
01 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय खो खो की ट्रायल में खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता की ट्रायल में जिले की टीम में 30 खिलाड़ियों का चयन हुआ। जिला खो-खो संघ के प्रधान सुभाष रूहिल ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 9 से 11 अक्तूबर तक कुरुक्षेत्र के बीआर इंटरनेशनल स्कूल में होगी। इसमें रोहतक जिले के 15 पुरुष व 15 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

महासचिव उपेंद्र नैन ने बताया कि 50 पुरुष और 35 महिला खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। ट्रायल सुबह 9 बजे शुरू हुआ। इस मौके पर संघ के उप प्रधान समीर राणा, सह सचिव भगत सिंह अहलावत, कोषाध्यक्ष योगेश हुड्डा, डॉ. भूपेंद्र कादयान, कोच शिवकुमार, कोच गुलशन कुमार, कोच नवीन व कोच नीरज मौजूद रहे।

01 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय खो खो की ट्रायल में खेलते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें