फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 3 माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। कोरोना मरीज मिलने के बाद उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बुधवार को संक्रमित व्यक्तियों के निवास स्थान की गलियों आदि 3 क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इनमें नूंह खंड स्थित गांव सालाहेड़ी, पुन्हाना स्थित वार्ड-8, पिनगवां खंड स्थित गांव शाहचौखा शामिल हैं। उपायुक्त ने बताया कि इन क्षेत्रों में निगरानी के लिए एएनएम, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, सुपरवाइजर और नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि नूंह खंड के गांव सालाहेड़ी में सहनीत, एमपीएफडब्ल्यू वेदप्रकाश, आशा वर्कर अनीता, आंगनबाड़ी वर्कर अरशीदा, नूंह के कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रवक्ता मोहम्मद जुनेद को सुपरवाइजर और नूंह सीएचसी के डॉ. हर्षित गोयल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कंटेनमेंट जोन-2 में पुन्हाना स्थित वार्ड 8 में एमपीएफडब्ल्यू श्याम वती, राजपाल, आशा वर्कर श्यामवती, आंगनबाड़ी वर्कर निशा, कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुन्हाना से पीजीटी हरीश कुमार सुपरवाइजर और डॉ. राहुल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, कंटेनमेंट जोन-3 में पिनगवां खंड के गांव शाहचौखा में एमपीएफडब्ल्यू सुमन, आशा वर्कर अनीशा, आंगनबाड़ी वर्कर राखी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल ताराचंद को सुपरवाइजर और डॉ. लियाकत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें