फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों की मौत, ट्रक चालक के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। सड़क दुर्घटना में शनिवार रात तीन युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा शवों का पोस्टमार्टम कराकर रविवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे के बाद भाजलाका व सुनारी गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 9:30 बजे ये तीनों युवक उपमंडल के गांव भूतलाका में आयोजित एक समारोह से घर पैदल आ रहे थे। जब वे तावडू सोहना रोड पर केएमपी पुल के करीब सड़क पार करने लगे तो उसी दौरान तावडू की तरफ से जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने वसीम, राहुल निवासी गांव भाजलाका और मुर्तजा निवासी गांव सुनारी को टक्कर मार दी। तीनों गहरे दोस्त थे, जो शनिवार को परिचित दोस्त के गांव भूतलाका में निजी समारोह में शिरकत करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें