तावडू। तावडू -सोहना रोड पर गांव भूतलाका के करीब दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक बाइक चालक का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित वहीद पुत्र शेर खान निवासी गांव निजामपुर ने बताया कि 23 जून की शाम वह अपने रिश्तेदार से मिलने गांव पीपाका जा रहा था। जब वह है गांव भूतलाका मोड़ के निकट पहुंचा तो सोहना की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
इस हादसे में एक पैर फ्रैक्चर हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से उपचार के लिए शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नलहड़ नूंह में भर्ती कराया गया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी मोटरसाइकिल चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित वहीद की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।