फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन करोड़ का सिंथेटिक ट्रैक बारिश में फेल, जलभराव ने खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- उद्घाटन से पहले ही 30 जगह भरा पानी, खिलाड़ियों ने उठाए ड्रेनेज और गुणवत्ता पर सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार सिंथेटिक रनिंग ट्रैक शनिवार को हुई बारिश में ही सवालों के घेरे में आ गया है। ट्रैक पर समुचित जल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण उद्घाटन से पहले ही करीब 30 स्थानों पर पानी भर गया। खिलाड़ियों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो बारिश के दौरान नियमित अभ्यास करना मुश्किल हो जाएगा। सिंथेटिक ट्रैक का उद्देश्य हर मौसम में खिलाड़ियों को समान ग्रिप और बेहतर प्रदर्शन का अवसर देना होता है, लेकिन ट्रैक पर जलभराव से इसकी गुणवत्ता और उपयोगिता पर सवाल उठने लगे हैं। खिलाड़ियों ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बुनियादी ड्रेनेज व्यवस्था का अभाव चिंता का विषय है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की तकनीकी समिति के चेयरमैन अनु कुमार ने बताया कि किसी भी सिंथेटिक ट्रैक में सतह की ढलान और ड्रेनेज सिस्टम सबसे अहम होता है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से ट्रैक की गुणवत्ता और उसकी उम्र दोनों प्रभावित होती हैं, जिससे भविष्य में रखरखाव पर अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है। यह ट्रैक निर्माण के समय से ही विवादों में रहा है। खिलाड़ियों और कोचों ने 300 मीटर ट्रैक के निर्माण पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि विश्व एथलेटिक्स मानकों के अनुसार रनिंग ट्रैक 200 या 400 मीटर का होना चाहिए। इस मुद्दे को पहले भी उठाया गया था, लेकिन अब पहली ही बारिश ने निर्माण गुणवत्ता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें