फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। साइट-5 थाना पुलिस ने बंद फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास पुलिस ने चोरी का सामान और तमंचा बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार साथियों की तलाश कर रही है। आरोपी चोरी के सामान को बुलंदशहर के कबाड़ी को बेचते थे।
विज्ञापन

प्रभारी प्रभात कुमार दीक्षित ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम मुखबिर से सूचना के आधार पर कासना बस स्टैंड के पास तीन संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के रुकन सराय निवासी आरिफ, मेरठ के जाकिर कॉलोनी निवासी अकरम और रायबरेली के प्रयागपुर निवासी दुर्गेश के रूप में हुई है। आरोपियों के पास एक तमंचा, दो छुरी और लोहे का सामान मिला है। आरोपियों ने बताया कि वह बंद फैक्ट्रियों में घुसकर लोहे के सामान चुरा लेते थे। आरिफ के खिलाफ बुलंदशहर व गौतम बुद्ध नगर में 11 मुकदमे दर्ज है। वह बुलंदशहर के एक कोतवाली से गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध है। अकरम और दुर्गेश के खिलाफ जिले में आर्म्स एक्ट के दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें