फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा में आज से 26वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार दिन चलेगी प्रतियोगिता, 80 जिलों के 1200 निशानेबाज लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-50 स्थित रामाज्ञा स्कूल में बृहस्पतिवार से 26वीं इंटर स्कूल यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप शुरू होगी। 20 से 23 अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के करीब 80 जिलों से लगभग 1200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। युवा निशानेबाज राइफल और पिस्टल की विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दम दिखाएंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन रामाज्ञा स्कूल और शूट एक्स अकादमी की ओर से उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। चार दिनों तक अलग-अलग आयु और वर्गों में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाने का मौका
चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का रास्ता खुलेगा। विजेता खिलाड़ियों का चयन 30 अगस्त से तीन सितंबर तक भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। ऐसे में निशानेबाजों के बीच हर शॉट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

रामाज्ञा स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर संदीप शर्मा ने बताया कि करीब 1200 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें